बरेली-अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी पाठक और प्रदेश महामंत्री मुकेश शर्मा जी का हुआ भव्य स्वागत।
बरेली/शीशगढ़ : दिनांक 30 अगस्त 2024 को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की प्रदेश कमेटी की बैठक का आयोजन प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन शर्मा के निवास पर हुआ बैठक में मंडल, जिला, महानगर के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे कार्यक्रम में सभी ने प्रांतीय अध्यक्ष श्री बनवारी पाठक का और महामंत्री मुकेश शर्मा, का फूल् माला पह्नाकर् भव्य स्वागत किया गया । मंडल अध्यक्ष नितिन महाराज एवं जिला अध्यक्ष विपिन शर्मा ने संगठन के प्रगति के लिए एवं ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए सभी ने अपने विचार रखें प्रदेश कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नितिन शर्मा को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री इंद्रदेव त्रिवेदी जी की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष बनवारी पाठक एवं प्रदेश महामंत्री मुकेश शर्मा ने नितिन शर्मा को बरेली मंडल का प्रभारी बनाया और अति शीघ्र नव निर्वाचित मंडल जिला और महानगर की टीम का शपथ ग्रहण समारोह कराने का आदेश दिया,इस निर्णय का सभी ने सामूहिक रूप से स्वागत किया बैठक में मुख्य रूप से संरक्षक के रूप में डॉ एमके शर्मा बरेली कॉलेज, प्रदेश उपाध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ, कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में प्रदेश अध्यक्ष श्री बनवारी पाठक, प्रदेश महामंत्री मुकेश शर्मा संगठन के उपाध्यक्ष श्री लवलेश पाठक, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री राकेश कुमार शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अमरशर्मा,प्रदेशमीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, प्रदेश संगठन मंत्री नीरज तिवारी, मंडल अध्यक्ष नितिन महाराज, मंडल संगठन मंत्री सर्वेश कुमार, मंडल उपाध्यक्ष बचन सारस्वत, जिला अध्यक्ष विपिन कुमार शर्मा,जिला महामंत्री देवेंद्र शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष नितिन शर्मा, और वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष श्री विष्णु स्वरूप भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार शर्मा,जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा,वरिष्ठ एडवोकेट और संगठन के मुख्य वक्ताश्री नरेंद्र मिश्रा जी भी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन शर्मा ने किया और अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।
0 टिप्पणियाँ