यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

बहेडी-क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर चौधरी आराम सिंह व नीरज चौधरी निर्विरोध निर्वाचित

क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर चौधरी  आराम सिंह व नीरज चौधरी निर्विरोध निर्वाचित

बहेड़ी। पंचायत चुनाव की प्रक्रिया के पांचवें दिन नाम वापसी के अवसर पर ब्लाक प्रमुख पद के लिए दोनों प्रबल दावेदारों ने अपने-अपने वार्ड संख्या से निर्विरोध जीत कर दमखम दिखा दिया है। 
   क्षेत्र पंचायत के वार्ड संख्या 83 से चौधरी आराम सिंह जो खुद व पत्नी समेत दो बार ब्लाक प्रमुखी की कुर्सी पर काबिज हो चुके हैं और तीसरी बार भी चुनाव में उतरने को पूरी तरह तैयार हैं,के वार्ड से पर्चा दाखिल करने वाले चार अन्य लोगों ने अपने पर्चे गुरुवार को वापस ले लिए। जिससे उनका निर्विरोध चयन होने का रास्ता साफ हो गया। वहीं दूसरी तरफ वार्ड संख्या 52 से शेरों वाली डंडिया परिवार के चौधरी अनीत पाल सिंह की पत्नी नीरज चौधरी के सामने अन्य दावेदारों द्वारा अपने कदम वापस खींच लिए जाने से वे भी निर्विरोध निर्वाचित हो गईं। निर्विरोध रुप से जीते दोनों उम्मीदवार अब ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव में दो-दो हाथ करेंगे इसकी पूरी-पूरी संभावना है। दोनों उम्मीदवारों के समर्थकों ने निर्विरोध चयन पर उनको  बधाई दी।

बहेड़ी से आर के सक्सेना की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ