बरेली:मीरगंज क्षेत्र के गांव धनेटा में 'नन्हे बाबू टेंट हाउस' का शुभारंभ शनिवार को भव्य समारोह के बीच हुआ। मुख्य अतिथि मीरगंज विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा ने फीता काटकर नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में बेहतर और आधुनिक व्यावसायिक सुविधाओं का विस्तार होना सराहनीय कदम है। इससे स्थानीय ग्रामीणों को मांगलिक व सामाजिक आयोजनों के लिए शहर की ओर नहीं भागना पड़ेगा और गांव में ही सर्वसुविधायुक्त सामान उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान डॉ. मोहन लाल वर्मा, श्री महावीर गंगवार, डॉ. नरोत्तम मौर्य, श्री हरिराम लोधी तथा श्री बबलू गंगवार सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों व क्षेत्रीय नागरिकों ने नन्हे बाबू टेंट हाउस के संचालक को नवीन प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की कि यह प्रतिष्ठान निरंतर प्रगति और सफलता के नए आयाम स्थापित करे
0 टिप्पणियाँ