यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

बरेली:मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने मिर्जापुर में 'द क्लासिक पिज्जा प्वाइंट' का फीता काटकर किया उद्घाटन​।

विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने मिर्जापुर में 'द क्लासिक पिज्जा प्वाइंट' का फीता काटकर किया उद्घाटन

​मीरगंज/बरेली: क्षेत्र के विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने रविवार को मिर्जापुर स्थित नवीन रेस्टोरेंट 'द क्लासिक पिज्जा प्वाइंट' का फीता काटकर भव्य शुभारंभ किया।

​उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने प्रतिष्ठान के संचालक अमन गंगवार को नए व्यवसाय के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि 'द क्लासिक पिज्जा प्वाइंट' अपने बेहतरीन स्वाद, गुणवत्ता और उत्कृष्ट सेवा के बल पर क्षेत्र में एक नई पहचान बनाएगा।

​इस अवसर पर क्षेत्र के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मीरगंज के ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार, फतेहगंज पश्चिमी के ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र यादव और सुरेंद्र गंगवार सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित सभी अतिथियों ने रेस्टोरेंट के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ