यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

बहेड़ी वार्ड 16 से बसपा से दीक्षा कुमारी जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवार का गांवों में तूफानी दौरा।बहेड़ी ।

बहेड़ी वार्ड 16 से दीक्षा कुमारी जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवार का गांवों में तूफानी दौरा।

बहेड़ी । गाँव नारायण नगला निवासी नारायण दास गंगवार व देवीदास गंगवार  के छोटे भाई अविनाश गंगवार की पत्नी दीक्षा कुमारी बसपा के टिकट से  जिला पंचायत सदस्य वार्ड 16 से चुनावी समर में उतरी है ।  उम्मीदवार दीक्षा कुमारी ने तूफानी दौरा कर गांवों में जाकर  वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि  उनका चुनाव लड़ने का मकसद ग्रामों में चहुमुखी विकास कराना है वह चुनाव लड़ने नहीं बल्कि जीतने के लिए मैदान में आईं हैं ग्रामीणों से वार्ता करते हुए दीक्षा कुमारी  ने कहा कि आज लोग राजनीति को अच्छी नजर से नहीं देखते लेकिन यह अपना-अपना नजरिया है मैं राजनीति को सेवा के रूप में देखती हूं उन्होंने कहा कि यदि आप लोगों  ने उन्हें जिला पंचायत सदस्य पद की जिम्मेदारी सौंपी तो अपने क्षेत्र के सभी गांवों का चहुमुखी विकास कराने जिम्मेदारी मेरी रहेगी ।
उन्होंने ग्रामीणों से उन्हें अपनी सेवा करने का एक मौका देने  की अपील की। दीक्षा कुमारी ने अपने पति व दोनों जेठ तथा समर्थकों के साथ क्षेत्र के गाँव लखनपुर, डंडिया, सैजनी, जाम, सुल्तानपुर,टांडा, टेहरा, पुनूनागर,राठ आदि  ग्रामों में तूफानी दौरा किया और लोगों से अपने पक्ष में वोट देने की अपील की।


बहेड़ी से आर के सक्सेना की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ