यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

बहेडी-भाजपा से छत्रपाल सिंह गंगवार व बसपा से आसेराम गंगवार का टिकट पक्का- आर के सक्सेना पत्रकार

भाजपा के राजस्व राज्यमंत्री  छत्रपाल गंगवार का टिकट पक्का , लोगों में खुशी की लहर

बहेड़ी। 118 विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के राजस्व राज्य मंत्री व विधायक  छत्रपाल सिंह  गंगवार का टिकट पक्का हो गया। यह खबर उनके समर्थकों को जैसे ही मिली तो उनके समर्थक उनके पंजाबी कालोनी स्थित कैंप कार्यालय पर पहुंच गए जहां एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाई दी। यहां बता दें कि 2017के विधानसभा चुनाव में करीब सवा लाख वोट हासिल कर उन्होंने बसपा प्रत्याशी नसीम अहमद को हराया था। मंगलवार शाम को छत्रपाल गंगवार के टिकट की घोषणा होने  के बाद कयासों पर विराम लग गया। दूसरी ओर बहेड़ी 118विधानसभा बसपा से उम्मीदवार आसेराम गंगवार का भी टिकट पक्का होने पर उनके भी  समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई ।

पत्रकार आर के सक्सेना

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ