यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

बरेली:संजीव-सोनम की 'डिजिटल मोहब्बत': इंस्टाग्राम पर दिल दिया, बिहार से बरेली पहुंचकर लिए सात फेरे।

संजीव-सोनम की 'डिजिटल मोहब्बत': इंस्टाग्राम पर दिल दिया, बरेली पहुंचकर लिए सात फेरे।
उत्तर प्रदेश के बरेली से इस वक्त की एक बड़ी और दिलचस्प खबर सामने आ रही है। सोशल मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से शुरू हुई एक प्रेम कहानी अब वैदिक मंत्रोच्चार और सात फेरों के साथ एक नए रिश्ते में तब्दील हो गई है। बिहार से बरेली पहुंची एक मुस्लिम युवती ने स्वेच्छा से सनातन धर्म अपनाकर अपने प्रेमी संजीव के साथ शादी रचा ली है।
डिजिटल दौर में प्यार को ना तो सरहदें रोक पा रही हैं और ना ही धर्म की दीवारें। बिहार के बेगूसराय की रहने वाली सोनम खातून और बरेली के संजीव कुमार की पहली मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। धीरे-धीरे यह बातचीत प्यार में बदली और दोनों ने जिंदगी भर साथ निभाने का फैसला कर लिया।
​अपने इस रिश्ते को नाम देने के लिए सोनम बिहार से बरेली पहुंच गईं। बरेली के मढ़ीनाथ स्थित अगस्त्य मुनि आश्रम में आचार्य पंडित केके शंखधार की मौजूदगी में पूरे विधि-विधान से विवाह की रस्में पूरी की गईं। सबसे पहले सोनम का वैदिक परंपरा के अनुसार शुद्धिकरण कराया गया, जिसके बाद उनका नाम बदलकर 'सोनम देवी' रखा गया।​हवन-पूजन और धार्मिक रस्मों के बीच दोनों ने सात फेरे लिए और एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। शादी के बाद नवदंपती ने बड़ों का आशीर्वाद लेकर अपने नए सफर का आगाज किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ