मीरगंज के संवेदनशील ग्राम थानपुर में आज शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बरेली श्री विश्राम सिंह एवं जिला मलेरिया अधिकारी बरेली श्री सत्येन्द्र सिंह ने ग्राम थानपुरमे पर्यवेक्षण किया । सभी अधिकारियों ने ग्राम में साफ सफाई व्यवस्था देखी और ।ग्राम वासियों ने बताया कि आशाओं द्वारा घर घर भ्रमण किया गया है और मलेरिया से बचाव के विषय में जानकारी और और दवाएं दी जा रही हैं । खंड विकास अधिकारी को ग्राम में साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने हेतु निर्देशित किया और लार्विसाइड स्प्रे करवाने को कहा । मुख्य चिकित्सा अधिकारीने मलेरिया एवं डेंगू से बचाव के तरीके बताए और और बच्चों को फुल बाजू कपड़े पहनने के लिए कहा । पर्यवेक्षण के समय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मीरगंज से चिकित्सा अधीक्षक डॉ वागीश कुमार , खंड विकास अधिकारी मीरगंज कुलदीप कुमार ,, ग्राम प्रधान , धनेश्वर गिरी , निशा राज, संगिनी कमलेश,विमलकुमार आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ