श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बरेली द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन में व श्रीमान क्षेत्राधिकारी आंवला महोदय के मार्गदर्शन में व थाना प्रभारी सिरौली बरेली के नेतृत्व में थाना सिरौली पुलिस द्वारा आज दिनांक 11/02/2022 को थाना हाजा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 83/2022 धारा 379 आईपीसी का घटना के 07 घंटे बाद सफल अनावरण करते हुए चोरी किया गया 100% माल बरामद किया गया तथा धारा 411 आईपीसी की वृद्धि की गई तथा 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिनके नाम क्रमश: 1.छोटू उर्फ छोटेलाल पुत्र रामरतन निवासी ग्राम नामदार गंज थाना सिरौली जिला बरेली 2. जगदीश पुत्र अंतराम निवासी ग्राम नामदार गंज थाना सिरौली बरेली 3. सतपाल सागर पुत्र श्री जयपाल निवासी ग्राम नामदार गंज है। जिनमें अभियुक्त छोटू उर्फ छोटेलाल उपरोक्त के कब्जे से एक अदद चाकू बरामद हुआ ।जिसके संबंध में थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 85/2022 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर उपरोक्त अभियुक्त गणों को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। थाना सिरौली जनपद बरेली।
0 टिप्पणियाँ