मीरगंज- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर शुक्रवार को एंटीजन कार्ड से कोविड-19 के कुल 80 एंटीजन व 99 आर टी पी सी आर सैंपल हुए ।
नोडल अधिकारी डॉ साहब सिंह ने बताया कि आज शुक्रवार को 5 व्यक्तियों की एंटीजन सैंपल से व 4 व्यक्तियों की आर टी पी सी आर से रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 7 संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है व 2 संक्रमितों को राजश्री मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल संदर्भित कर दिया गया है । आज सीएचसी पर 18 वर्ष से 44 वर्ष के 107 व्यक्तियों को एवं 45 वर्ष से ऊपर के 165 व्यक्तियों को कोविड-19 की वैक्सीन से प्रतिरक्षित किया गया ।
0 टिप्पणियाँ