यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

बरेली:दरगाह हाजी बाबा के उर्स में कुल शरीफ की रस्म हुई अदा, देश में अमन चैन की हुई दुआ

दरगाह हाजी बाबा के उर्स में कुल शरीफ की रस्म हुई अदा, देश में अमन चैन की हुई दुआ 

फतेहगंज पश्चिमी- कस्बे में दरगाह हाजी बाबा के 42वें सालाना उर्स में साेमवार को कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। 
फज्र की नमाज के बाद शुरू हुए कार्यक्रम में अकीदतमंदों ने चादरपोशी व गुलपोशी कर मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी।
अजमेर शरीफ से आए सज्जादा नशीन गफ्फार मियां ने चादर व फूल पेश कर फातहा पढ़ी। महफिल में ताहिर चिश्ती ने कलाम पेश किए। फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम एवं उनके पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू भाई ने क़व्वाल ताहिर चिश्ती का इस्तकवाल कर कमेटी को हौसला अफजाई किया।
कमेटी प्रबंधक साहिल अंसारी ने कहा कि यह कव्वाली का आयोजन सूफी परंपरा कौमी एकता की मिसाल है। 
इस मौके पर कस्बे के प्रमुख समाजसेवी साहिल अंसारी, हसनैन भाई, चेयरमैन इमराना  बेगम, चेयरमैन पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू भाई, सभासद मौलाना अहसन अंसारी, सभासद शराफत हुसैन, सभासद जाकिर हुसैन, सभासद तसलीम  उर्फ टिंकू, चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी,  सर्राफा व्यापारी अकरम खान, कपड़ा व्यापारी ताहिर राजा नूरी, कस्बे के वरिष्ठ व्यापारिक अतहर भाई एडवोकेट इफ्तिखार अंसारी, हां जी अकील अहमद , बख्तियार अंसारी, नईमु उद्दीन, नवैद कादरी, मुन्ने ट्रेलर, सरदार अंसारी, हसनैन, कलीम, असलम कव्वाल, रियाज अहमद, नसीम रजा, मुन्ना मिस्त्री, दिलशाद व बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
सुरक्षा के मद्देनजर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार,चौकी प्रभारी आदेश कुमार पुलिस फोर्स  के साथ मुस्तैद रहे। इस मौके पर चेयरमैन इमराना बेगम एवं उनके पति मोहम्मद शाहिद और कालू भाई की तरफ से लंगड़ एवं ठंडे पानी की बोतल कोल्ड ड्रिंक  वितरण की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ