बरेली:फतेहगंज पश्चिमी। बुधवार को कस्बा के मोहल्ला माली में आबादी के बीच लगाए जा रहे टाबर निर्माण का स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया।निर्माण कर रहे मजदूरों से फावड़ा और मसाला ढोने की परात छिन ली।जिसके चलते प्लाट मालिक और मोहल्ले वासियों के बीच खूब हॉक टॉक हुई।
विरोध प्रदर्शन कर रहे मोहल्ले वासियों की अगुवाई कर रहे सुनील कुमार ने बताया मोहल्ले में मूलता थाना मीरगंज के गांव श्यामपुर निवासी महावीर सिंह का खाली प्लॉट पड़ा है।जिसमें एयरटेल कंपनी का टावर लगाया जा रहा है।बुधवार को प्लॉट में निर्माण शुरू हुआ तब मोहल्ले के लोगों को टावर लगने की जानकारी हुई।बताया आबादी के अंदर नहीं बल्कि आबादी से दूर टावर लगने का नियम है।टावर से लोगो को शारीरिक और मानसिक दोनों तरफ से नुकसान होता है।अधिक ऊंचाई होने के कारण आंधी तूफान के समय भी खतरा बना रहता है।इसीलिए मोहल्ले के लोग विरोध कर रहे है।कहा किसी भी हालत में वह टावर नहीं लगने देंगे।बृहस्पतिवार को सभी मोहल्ले के लोग एसडीएम निधि शुक्ला से मिलकर टावर निर्माण रोकने की मांग करेंगे।इस दौरान प्लॉट स्वामी महावीर और मोहल्ले के लोगों के बीच खूब हॉक टॉक हुई। टावर का विरोध करने वाले पड़ोसियों में सुनील कुमार, धीरू, चुन्नीलाल, भगवान दास मौर्य, ओमप्रकाश, रिंकू, राजवीर, सत्येंद्र, लीलाधर, बाबूराम, प्रेमवती, प्रेम देवी, सन्नो देवी, राजबाला, सरोज देवी, नेमवती, चांदनी, कमला आदि दर्जनों महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे। सभी लोगों ने मिलकर मोहल्ले में टावर न लगाएं जाने का विरोध किया।
संवाददाता, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह
0 टिप्पणियाँ