यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

बरेली:फ़तेहगंज पश्चिमी पुलिस ने एक आरोपी युवक को अवैध तमंचा, कारतूस के साथ किया गिरफ्तार।

बरेली:फ़तेहगंज पश्चिमी पुलिस ने शुक्रवार को गश्त और चेकिंग के दौरान एक आरोपी युवक को अवैध तमंचे और दो ज़िंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोनू, निवासी मोहल्ला नैगमा (फ़तेहगंज पश्चिमी) के रूप में हुई है।
​पुलिस के मुताबिक, उपनिरीक्षक आदेश कुमार अपनी टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान सूचना मिली कि चिटौली अंडरपास के पास हाईवे लिंक रोड पर एक युवक अवैध असलहा लेकर घूम रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन पुलिस बल ने पीछा कर उसे दबोच लिया।
​तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और दो ज़िंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस आरोपी को थाने ले आई और बरामद हथियार को सील कर दिया।
​थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध हथियारों की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ