बरेली:भाजपा नेता जतिन चौहान राष्ट्रीय सदस्य खेल मंत्रालय ने ग्राम सतुइया के कावड़ियों का किया स्वागत
कछला के लिए रबाना हुए कांवरियों का अंग वस्त्र व मिठाई खिलाकर किया स्वागत।
तहसील मीरगंज क्षेत्र के गांव सतुइया से कछला से पवित्र गंगाजल लेने जय रहे शिवभक्त कांवरियों का पृथ्वीराज चौहान बैंकट हॉल पर अंग वस्त्र व मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा नेता एवं राष्ट्रिय सदस्य खेल मंत्रालय जतिन चौहान ने कांवरियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। सतुइया ग्राम प्रधान सुनील जी आनंद सिंह जी धनवीर जी ब ग्रामवासी को बधाई दी विदाई दी
इस अवसर पर शिवभक्तों के लिए स्वागत एवं सेवा की व्यवस्था की गई। कांवरियों ने भी स्वागत के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान ‘हर हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया ।
0 टिप्पणियाँ