यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

बरेली:मीरगंज एसडीएम निधि शुक्ला ने चुराई दलपतपुर गौशाला का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश।

एसडीएम निधि शुक्ला ने चुराई दलपतपुर गौशाला का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

बरेली। मीरगंज एसडीएम निधि शुक्ला ने वृहद गौशाला चुराई दलपतपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय लेखपाल और ग्राम प्रधान मौके पर मौजूद रहे।

​निरीक्षण के समय अधिकारियों द्वारा गौशाला में कुल 300 गौवंशों की उपस्थिति बताई गई। एसडीएम ने गौवंश के लिए चारे और पानी की व्यवस्था का जायजा लिया, जहां भूसे की मात्रा पर्याप्त पाई गई। गौशाला में गौवंश के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए पैरा-वेट (Para-Vet) और डिप्टी सीवीओ (Dy. CVO) द्वारा नियमित रूप से विजिट कर बीमार व चोटिल पशुओं का इलाज किया जा रहा है।

​एसडीएम निधि शुक्ला ने गौशाला परिसर में नियमित रूप से बेहतर साफ-सफाई बनाए रखने के लिए संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ