यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

बरेली:मीरगंज थाने में जन्माष्टमी को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न, शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने के दिए गए निर्देश।

बरेली: मीरगंज थाने में जन्माष्टमी को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न, शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने के दिए गए निर्देश

​बरेली। आगामी श्री कृष्ण जन्माष्टमी त्योहार को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मीरगंज थाना प्रांगण में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी रवि कुमार ने की।

​इस बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, स्थानीय सम्मानित व्यक्तियों, मेला प्रबंधक कमेटी के सदस्यों तथा श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकलने वाली शोभायात्रा एवं जुलूसों के आयोजकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

​बैठक के दौरान थाना प्रभारी रवि कुमार ने शासन और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं आदेशों से सभी उपस्थित लोगों को विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने आयोजकों से अपील की कि वे तय मार्गों से ही शोभायात्रा निकालें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

​मीटिंग के दौरान उपस्थित सम्मानित लोगों एवं आयोजकों से क्षेत्र की स्थिति और व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली गई, जिस पर सभी ने सहमति जताते हुए बताया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कोई समस्या या विवाद नहीं है। आयोजकों और मेला कमेटी के सदस्यों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि त्योहार को हर वर्ष की भांति इस बार भी बड़े ही हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ