यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

बरेली:मीरगंज विधायक ने पुष्पवर्षा कर कछला घाट जा रहे शिवभक्तों का किया भव्य स्वागत

मीरगंज विधायक ने पुष्पवर्षा कर कछला घाट जा रहे शिवभक्तों का किया भव्य स्वागत

​मीरगंज (बरेली)। मीरगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर से पवित्र कछला घाट के लिए गंगाजल लेने रवाना हुए शिवभक्तों का मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। महादेव की भक्ति और अगाध आस्था से सराबोर इस पावन कांवड़ यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे।

​कांवड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने सभी शिवभक्तों की यात्रा के सफल एवं मंगलमय होने की कामना की। उन्होंने कहा कि बाबा भोलेनाथ सभी श्रद्धालुओं पर अपनी असीम कृपा बनाए रखें और सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें।

​इस अवसर पर शिवभक्तों का स्वागत करने के लिए जनप्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख मीरगंज गोपाल कृष्ण गंगवार, ब्लॉक प्रमुख फतेहगंज पश्चिमी सत्येंद्र यादव, पूर्व प्रधान वेदपाल सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने एक जुट होकर कांवड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ