यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

विधायक डॉ. डीसी वर्मा का उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा परिषद में भव्य स्वागत।

विधायक डॉ. डीसी वर्मा का उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा परिषद में भव्य स्वागत

​उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा परिषद, बादशाहबाग (लखनऊ) आगमन पर मीरगंज के विधायक डॉ. डीसी वर्मा का परिषद के पदाधिकारियों एवं सहयोगियों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनका  अभिनंदन किया।
​आयोजित कार्यक्रम में पशु चिकित्सा सेवाओं में सुधार तथा पशुपालकों के हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने इस दौरान पशुधन विकास और पशुपालकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निरंतर सकारात्मक एवं प्रभावी प्रयास करते रहने का संकल्प दोहराया।
​अपने संबोधन में विधायक डॉ. वर्मा ने मिले इस अपार स्नेह, सम्मान और आत्मीयता के लिए परिषद के सभी अधिकारियों एवं सदस्यों का हृदय से आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।
​कार्यक्रम के दौरान परिषद के रजिस्ट्रार डॉ. महेंद्र सिंह राठौर, संयुक्त निदेशक डॉ. अजीत गुप्ता, संयुक्त निदेशक डॉ. हेमंत नौटियाल, श्री बबलू गंगवार, श्री दिनेश वर्मा सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति और अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ