50 वर्षीय सरवन कुमार रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, पुलिस ने जारी किया तलाश गश्ती नोटिस
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के एकतानगर से 50 वर्षीय सरवन कुमार संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। परिजनों की शिकायत पर प्रेमनगर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है और सार्वजनिक तलाश गश्ती नोटिस जारी किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एकतानगर (सी-27) की रहने वाली श्रीमती मंजू रानी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके पति सरवन कुमार 24 जुलाई 2026 की सुबह लगभग 11:08 बजे बिना कुछ बताए घर से निकले थे, जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर 27 जुलाई 2026 को थाना प्रेमनगर में गुमशुदगी (जीडी नं. 0-044) दर्ज कराई गई।
लापता व्यक्ति का हुलिया:
- उम्र: लगभग 50 वर्ष
- कद: 5 फुट 7 इंच
- रंग: गेहुआं
- पहनावा: हल्के नीले रंग की शर्ट और नीले रंग की पैंट
सूचना देने के लिए संपर्क करें:
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी सरवन कुमार के संबंध में कोई जानकारी मिले, तो वे तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर सूचित करें:
- आवेदिका (मंजू रानी): 8449969634
- प्रभारी निरीक्षक (थाना प्रेमनगर): 9454403099
- जांचकर्ता (उ०नि० सुधीर कुमार): 7017896698
0 टिप्पणियाँ