यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

बरेली में बाबा बनखण्डनाथ मंदिर से नाग देवता चोरी करने वाला शातिर चोर 24 घंटे में गिरफ्तार, तांबे के 04 नाग बरामद

बरेली में बाबा बनखण्डनाथ मंदिर से नाग देवता चोरी करने वाला शातिर चोर 24 घंटे में गिरफ्तार, तांबे के 04 नाग बरामद

बरेली। जनपद बरेली के थाना बारादरी पुलिस ने बाबा बनखण्डनाथ महादेव मंदिर में हुई चोरी का 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किए गए तांबे के 04 नाग देवता भी बरामद कर लिए हैं।

नशे की लत पूरी करने के लिए की थी चोरी

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त इसरार (24 वर्ष), निवासी अल्वी मस्जिद के पास, थाना बारादरी ने स्वीकार किया कि वह अनपढ़ है और नशे का आदी है। नशे के लिए पैसे न होने के कारण उसने 29 अगस्त 2026 को जोगी नवादा स्थित बाबा बनखण्डनाथ महादेव मंदिर के 108 शिवलिंगों पर स्थापित तांबे के नागों में से 04 नाग देवता चोरी कर लिए थे। वह इन्हें बेचने की फिराक में खड़ा था, तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा। आरोपी पर पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के कई मुकदमे दर्ज हैं।

CCTV और मुखबिर की मदद से मिली सफलता

मंदिर के महंत श्री केदार पुरी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। थाना बारादरी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने और मुखबिर तंत्र की सटीक सूचना के आधार पर आरोपी को जोगी नवादा के पास संजीव के खोखे से गिरफ्तार किया।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी (जोगी नवादा) उ०नि० कुशलपाल सिंह, हे०कां० उमेश कुमार और कां० सागर खताना शामिल रहे। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ