यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

CMO ने किया मीरगंज में दस्तक अभियान का पर्यवेक्षण , साफ सफाई के दिए निर्देश।

CMO ने किया मीरगंज में दस्तक अभियान का पर्यवेक्षण , साफ सफाई के दिए निर्देश।
सी एम ओ डॉ विश्राम सिंह ने आज मीरगंज के ग्राम नगरिया कल्यानपुर में दस्तक अभियान का पर्यवेक्षण किया । ग्राम में ग्राम प्रधान एवं कौशलेन्द्र गौड़ ने सी एम ओ के साथ साथ ए सी एम ओ डॉ अमित कुमार, डी आई ओ डॉ प्रशांत रंजन एवं ए एम ओ सूरज यादव का स्वागत किया । सीएमओ डॉक्टर विश्राम सिंह ने ग्राम में घर-घर जाकर ग्राम वासियों से जानकारी प्राप्त की । नगरिया कल्यानपुर में महिला सफाई कर्मी से लार्वासाइड की दवा के छिड़काव के बारे में जानकारी ली । इसके पश्चात सीएमओ ग्राम नगरिया सादात पहुंचे जहां ग्राम प्रधान शिव कुमार के साथ ग्राम में घूम कर साफ सफाई व्यवस्था परखी। ग्राम नगरिया सादात में साफ सफाई व्यवस्था संतोषजनक मिली । सफाई कर्मी रिंकू द्वारा छिड़काव किया जा रहा था । ग्राम प्रधान को तालाब के आसपास सफाई करवाने के निर्देश दिए । सीएमओ डॉक्टर विश्राम सिंह के साथ उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अमित कुमार , जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ प्रशांत रंजन, सहायक मलेरिया अधिकारी सूरज यादव ,  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर वैभव राठौर ,  ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक पुनीत सक्सेना , ग्राम प्रधान, संबंधित ग्राम सचिव , संबंधित सी एच ओ, एएनएम एवं आशाएं आदि उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ