यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

बरेली:मीरगंज।सीएमओ ने किया संचारी अभियान के साथ आरोग्य मेले का औचक निरीक्षण,,व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त।

*सीएमओ ने किया संचारी अभियान के साथ आरोग्य मेले का औचक निरीक्षण* 
*व्यवस्थाएं मिला दुरुस्त* 

मीरगंज - मुख्य चिकित्सा अधिकारी बरेली डॉ विश्राम सिंह ने रविवार को मीरगंज के ग्राम बल्लिया व धनेटा में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का पर्यवेक्षण किया । सीएमओ ने घर घर जाकर ग्राम वासियों से सी एच ओ, एएनएम व आशाओं के द्वारा दस्तक अभियान के अंतर्गत किए गए कार्यों का सत्यापन किया । दोनों ग्रामों में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दस्तक अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर जनमानस को जागरूक किया गया था । ग्राम में साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त मिली व ग्राम वासियों को संचारी अभियान के बारे में भी जागरूक किया गया था । संचारी अभियान के निरीक्षण के उपरांत सीएमओ आरोग्य मेले का पर्यवेक्षण करने नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हुरहुरी पहुंचे । पीएचसी पर आरोग्य मेला सुचारु रूप से संचालित मिला । चिकित्सा अधिकारी डॉ विपुल कुमार के साथ अन्य सभी स्टाफ उपस्थित मिला । सी एम ओ के निरीक्षण में जिला मलेरिया अधिकारी सतेन्द्र सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ वैभव राठौर , बीपीएम, बीसीपीएम, सी एच ओ, ए एन एम, आशाएं एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ