यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

मीरगंज।विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित की गई गतिविधियां , चार ग्राम प्रधानों को किया गया सम्मानित।

विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित की गई गतिविधियां , चार ग्राम प्रधानों को किया गया सम्मानित* 
मीरगंज - विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर सी एच सी , पी एच सी एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर गतिविधियां आयोजित की गई ।  आम जन मानस को टी बी के बारे में जागरूक किया गया एवं पोषाहार पोटली वितरित की गई । इसके साथ ही क्षय रोग से संबंधित स्क्रीनिंग भी की गई । 
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ वैभव राठौर ने बताया कि मीरगंज की चार ग्राम पंचायतों को राज्य स्तर से टी बी मुक्त घोषित किया गया है । जिसके फलस्वरूप संबंधित ग्राम प्रधानों को आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्मानित भी किया गया । चिकित्सा अधीक्षक ने ब्लॉक के सभी ग्राम प्रधानों से अपील की है कि सभी ग्राम प्रधान अपनी अपनी ग्राम पंचायतों को टी बी मुक्त करवाने में सहयोग प्रदान करें । उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अमित कुमार ने बताया कि मीरगंज की दियोसास , पैगानगरी, नगरिया कल्याणपुर और दिवना को टी बी मुक्त घोषित किया गया है । कलेक्ट्रेट सभागार में अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ तेजपाल सिंह , मुख्य विकास अधिकारी बरेली , सीएमओ डॉक्टर विश्राम सिंह , उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अमित कुमार , डी टी ओ डॉ इंतजार हुसैन , चिकित्सा अधीक्षक डॉ वैभव राठौर, आतिफ मसूद आदि लोग उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ