यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

बरेली:नहाने गए नदी डूबे चार बच्चे, तीन को ग्रामीणों ने निकाला, चौथे की तलाश जारी।


नहाने गए नदी डूबे चार बच्चे, तीन को ग्रामीणों ने निकाला, चौथे की तलाश जारी

फतेहगंज पश्चिमी। रविवार को गांव पनवड़िया के पास बैगुल भाखड़ा नदी के संगम में नहाने गए चार बच्चे डूब गए। चीख पुकार सुनकर खेत पर मौजूद ग्रामीणों ने तीन को बाहर निकाल लिया। जबकि एक 12 वर्षीय प्रवीन नहीं मिल रहा है।स्थानीय गोताखोर जब उसे तलाश नहीं पाए तब पुलिस ने एसडीएम मीरगंज आलोक कुमार से एसडीआरएफ टीम भेजने का आग्रह किया।
जानकारी के मुताबिक गांव रहपुरा जागीर निवासी सुरेश के दो बच्चे थे एक दीपक दुसरा विपिन और दूसरे व्यक्ति का नाम भी सुरेश है उसके लड़के का नाम बॉबी है।                               
नन्हेंलाल का लड़का डूबा है प्रवीन।
प्रवीन कुमार, दीपक, बॉबी और विपिन अपने गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर गांव पनवड़िया के पास बेगुल और भाखड़ा नदी के संगम में नहाने गए थे। दोपहर के  करीब 1 बजे जब नदी में चारों नहाने घुसे तो नदी में डूबने लगे। चीख पुकार सुनकर खेत पर काम कर रहे विकास एवं अन्य ग्रामीणों ने नदी में कूदकर दीपक और उसके सगे भाई विपिन, और गांव के बॉबी को बचा लिया। जबकि प्रवीन कुमार (12) नदी में वह गया। स्थानीय गोताखोर ने उन्हें तलाशने का काफी प्रयास किया लेकिन वह नहीं मिला। सूचना पर मीरगंज एसडीएम आलोक कुमार सिंह , लेखपाल आदित्य गंगवार एवं थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह मय फोर्स के पहुंच गये। उन्होंने दुबारा स्थानीय गोताखोर से प्रवीन को तलाशने का प्रयास कराया। बच्चों का शव नहीं मिलने पर एसडीएम मीरगंज आलोक कुमार सिंह ने एसडीआरएफ टीम को फोन कर जल्द से जल्द घटना स्तर पर पहुंचने की बात कही।  मौके पर प्रवीन के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। एसडीएम आलोक कुमार ने बताया नदी में डूबे बच्चे प्रवीन कुमार को तलाशने के लिए एसडीआरएफ टीम बुलाई गई  टीम जल्द बच्चे को तलाश करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ