यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

बरेली:फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने 275 ग्राम स्मैक के साथ युवक को दबोचा।

संवाददाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह

फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने 275 ग्राम स्मैक के साथ युवक को दबोचा

 फतेहगंज पश्चिमी। पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 275 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
  चौकी प्रभारी अनूप सिंह को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रहपुरा अंडरपास के पास एक युवक स्मैक के साथ मौजूद है।सूचना पर कार्रवाई करते हुए अजय  पुत्र किशन लाल निवासी ग्राम भोलापुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 275 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तारी के बाद धारा  एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
पूछताछ में आरोपी अजय ने बताया कि उसे गांव के ही गौतम पुत्र भगवान दास और प्रसांत उर्फ प्यारे गुर्जर ने पैसों का लालच देकर स्मैक पहुंचाने के लिए भेजा था। पुलिस अब इन दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

 थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया की अजय के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ