यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

बरेली:मीरगंज।राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (NDD) के अंतर्गत विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गये।

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (NDD) के अंतर्गत विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किए गये।

मीरगंज।राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (NDD) के अंतर्गत आज राजकीय हाई स्कूल बलिया, दिव्य कृपाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मीरगंज एवं संविलियन विद्यालय हल्दी खुर्द में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर श्री पुनीत सक्सेना, किशोर स्वास्थ्य काउंसलर श्री अवधेश शर्मा तथा CKD CC श्री प्रियंशु शर्मा की सक्रिय उपस्थिति रही,कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को कृमिनाशक दवा का सेवन कराया गया तथा उन्हें पेट के कीड़ों से होने वाले दुष्प्रभावों, एनीमिया की रोकथाम और स्वच्छता एवं पोषण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। स्वास्थ्य टीम एवं शिक्षकों के सहयोग से दवा वितरण की प्रक्रिया को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया।राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के माध्यम से बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं उन्हें एनीमिया मुक्त बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ