मीरगंज - शनिवार को जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस के पश्चात मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विश्राम सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज का निरीक्षण किया । निरीक्षण में सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित मिले । सीएमओ ने लेबर रूम ऑपरेशन थिएटर कोल्ड चैन औषधि वितरण कक्ष आदि का निरीक्षण किया । सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित मिली । ओपीडी में चिकित्सकों द्वारा मरीजो का उपचार किया जा रहा था । निरीक्षण के समय चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर वैभव राठौर चिकित्सा अधिकारी डॉ वैभव मिश्रा , डॉ सुरेंद्र कुमार पाल ,डॉ मेहुल कुमार , डॉ वंशिका गंगवार , ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक पुनीत सक्सेना, बीसीपीएम प्रेमपाल आई ओ धनेश्वर गिरी, हरिशंकर , हिमांशु गुप्ता , दुर्गेश मिश्रा आदि स्टाफ उपस्थित रहा ।
0 टिप्पणियाँ