यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

मीरगंज:SIR को लेकर SDM ने चिकित्साधिकारी के साथ आशा बहुओं के साथ मीटिंग की मीटिंग में आयुष्मान कार्ड हेतु तीन दिवस में निर्धारित लक्ष्य पूर्ण करने हेतु भी निर्देशित किया गया।

SIR को लेकर SDM ने चिकित्साधिकारी के साथ आशा बहुओं के साथ मीटिंग की
मीटिंग में आयुष्मान कार्ड हेतु तीन दिवस में निर्धारित लक्ष्य पूर्ण करने हेतु भी निर्देशित किया गया।

मीरगंज।भारत निर्वाचन आयोग के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दावा प्राप्ति के प्रचार प्रसार के क्रम में शुक्रवार को तहसील सभागार मीरगंज में विकासखण्ड मीरगंज के आशा बहुओं की बैठक की गयी है। बैठक में उपस्थित आशा बहुओं 05-05 फार्म-6 देते हुये निर्देशित किया गया है कि अपने क्षेत्र के अन्तर्गत से बूथ पर तैनात बी०एल०ओ से सम्पर्क कर लें। 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले युवक युवतियों के फार्म-6 भरवाकर बी०एल०ओ० के पास जमा कर दें। यदि एसआईआर में किसी मतदाता का गणना पत्र बी०एल०ओ० को प्राप्त न होने की दशा में एएसडी सूची में नाम आ गया है उनका भी फार्म-6 भरवाकर सम्बन्धित बी०एल०ओ० के पास जमा करवा दें। जिसमें मतदाता सूची में नाम सम्मिलित किया जा सके। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का प्रचार प्रसार इस आशय से करें कि कोई अर्ह नागरिक मतदाता सूची में नाम सम्मिलित होने से न छूटे।इसजे अलावा मीटिंग में आयुष्मान कार्ड हेतु तीन दिवस में निर्धारित लक्ष्य पूर्ण करने हेतु भी निर्देशित किया गया बैठक में आशा बहुओं के साथ प्रभारी चिकित्साधिकारी वैभव राठौर मीरगंज उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ