यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

बरेली:मीरगंज।मतदाता पुनरीक्षण में 6 फरवरी तक कर सकेंगे दावा और आपत्ति,एसडीएम ने राजनीतिक दल प्रतिनिधियों के साथ की बैठक I

मतदाता पुनरीक्षण में छह फरवरी तक कर सकेंगे दावा और आपत्ति,एसडीएम ने राजनीतिक दल प्रतिनिधियों के साथ की बैठक I


 मीरगंज। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एसडीएम आलोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को तहसील  सभागार में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। अवगत कराया गया कि विधानसभा निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन छह जनवरी को हो चुका है। मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को ड्राफ्ट की सूची दे दी गई है। सूची आनलाइन भी उपलब्ध है, जिसे कोई भी मतदाता डाउनलोड कर देख सकता है। आलेख्य सूची में नाम सम्मिलित करने के लिए निर्धारित फॉर्म 6, नाम हटाए जाने के लिए फॉर्म 7 एवं किसी नाम पिता/पति के नाम, लिंग, आयु में त्रुटि के  लिए फॉर्म 8 भरकर दावा-अपत्ति छह फरवरी तक की संबंधित बीएलओ को प्रस्तुत की जा सकेंगी। । जिनका निस्तारण 27 फरवरी तक होगा। अंतिम मतदाता सूची छह मार्च को प्रकाशित की जाएगी। कोई भी व्यक्ति बूथ पर जाकर अपना नाम ड्राफ्ट सूची में देख सकेगा। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 351470 के सापेक्ष 304,042 मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त हुए,  8283 मृतक, 10757 अनुपस्थित, 22589  स्थायी रूप से स्थानातंरित 5130  एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत, 669 मतदाता पाए गए हैं। इसके अतिरिक्त  12581 मतदाता अपना या अपने माता-पिता, दादा दादी का नाम 2003 की मतदाता सूची में उपलब्ध नहीं कर पाए। जिन्हें ईसीआईनेट से जनरेट नोटिस बीएलओ द्वारा तामील कराए जाएंगे। नोटिसों के संदर्भ में सुनवाई तथा मतदाताओं के अभिलेख प्राप्त किए 
जाने की कार्यवाही के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा क्षेत्र के लिए  निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी समेत 12 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अधिसूचित किए गए हैं। 
जिसमें नगर पंचायत शीशगढ़ सभागार कक्ष में श्री अरविंद कुमार नायब तहसीलदार बूथ संख्या 1 से 51 तक, दुनका इंटर कॉलेज दुनका कक्ष संख्या 01 में श्री अतुल विक्रम सिंह, सहायक अभियंता बूथ नंबर 52 से 88 एवं 98 से 109 तक, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय शेरगढ़ सभागार कक्ष में श्री रवि शर्मा जूनियर इंजीनियर बूथ संख्या 110 से 168 तक, नगर पंचायत शाही कार्यालय सभागार कक्ष में श्री आकाश शर्मा सहायक अभियंता बूथ संख्या 169 से 193 एवं 348 से 357 तक, तहसील सभागार मीरगंज में श्री राजेश राही, सहायक अभियंता बूथ संख्या 194 से 216 तक, कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी मीरगंज चुरई दलपतपुर में श्री अवनीश कुमार बूथ संख्या 217 से 235 तक एवं 324 से 335 तक, कार्यालय अधिशासी अधिकारी  नगर पंचायत मीरगंज में श्रीमती प्रियंका बूथ संख्या 89 से 97 एवं 236 से 257 तक , न्यायालय उपजिलाधिकारी तहसील परिसर मीरगंज में श्री आलोक कुमार बूथ संख्या 258 से 269 तक, कार्यालय खंड विकास अधिकारी विकासखंड मीरगंज में श्री आनंद विजय यादव बूथ संख्या 270 से 303 तक, कार्यालय पूर्ति निरीक्षक तहसील परिसर मीरगंज में श्री रवि कुमार सक्सेना बूथ संख्या 304 से 323 तक एवं 400 से 411 तक, न्यायालय तहसीलदार तहसील परिसर मीरगंज में श्री आशीष कुमार सिंह बूथ संख्या 336 से 347 तक एवं 412 से 425 तक, कार्यालय अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी में श्री पुष्पेंद्र सिंह राठौर बूथ संख्या 374 से 399 तक, कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी फतेहगंज पश्चिमी परसा खेड़ा में श्री भानु शंकर गंगवार बूथ संख्या 358 से   373 एवं 426 से 444 तक की सुनवाई करेंगे।
इसके अतिरिक्त  एक जनवरी 2026 के आधार पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे युवा/युवती  अथवा ऐसे अर्ह मतदाता जिनका नाम आलेख्य निर्वाचक नामावली में सम्मिलित नहीं है उनके द्वारा अपना नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित करने के लिए निर्धारित प्रारूप-6 पर अपना आवेदन कर सकते हैं।विधानसभा क्षेत्र  में संभाजन के बाद बढ़े  6 मतदान केंद्र व 59 मतदेय स्थलों पर बीएलए नियुक्त करने के लिए राजनैतिक दलों से अनुरोध निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एसडीएम मीरगंज द्वारा किया गया। कहां गया की व्यवस्थित मतदाता सूची के लिए जन सहयोग आवश्यक है।यहां कांग्रेस से लादेन मंसूरी,भाजपा से यशपाल सिंह,बसपा से सर्वेश कुमार,सपा से शिवम सक्सेना एवं नुसरत उल्ला खान, ,अपना दल से धर्मवीर एडवोकेट,आप से जीशान मंसूरी, राष्ट्रीय लोकदल के वाहिद मंसूरी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ