यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

बरेली:फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने 33 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार।

 संवाददाता,डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह
फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने 33 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार।

फतेहगंज पश्चिमी _ नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसते हुए  पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने चिटौली अंडरपास के पास घेराबंदी कर 33 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पकड़ा गया अभियुक्त साहिल पुत्र मतलूम उम्र करीब 20 वर्ष,  पकड़े गए अभियुक्त ने पुलिस पूछताछ पर बताया कि वह ट्रक और टैम्पू चालकों को महंगे दामों पर स्मैक बेचने का धंधा करता है। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर चौकी इंचार्ज अनूप सिंह व उनकी टीम ने दबिश दी, जहां अभियुक्त पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने उसे धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से 33 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत हजारों रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में अभियुक्त ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि वह चलते फिरते अज्ञात वाहनों से स्मैक खरीदकर उसे हाईवे पर चलने वाले चालकों को बेचता था। पुलिस को कुछ अहम सुराग भी मिले हैं, जिनके आधार पर नशा तस्करी के नेटवर्क की गहन जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने कर जेल भेज दिया।  पुलिस का कहना है कि नशे के इस काले कारोबार में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ