यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

बरेली:एसडीएम मीरगंज ने टीका उत्सव के संबंध में दिए निर्देश,टीटीएफ बैठक संपन्न।

एसडीएम ने टीका उत्सव के संबंध में दिए निर्देश  टीटीएफ बैठक संपन्न ।

1 दिसंबर से प्रारंभ हो रहे टीका उत्सव के सफल संचालन हेतु आज तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में तहसील स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई । बैठक में चिकित्सा अधीक्षक डॉ वैभव राठौर ने बताया कि 1 दिसंबर से टीका उत्सव अभियान प्रारंभ हुआ है । अभियान में प्रत्येक बुधवार शनिवार को टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे जिसमें की अधिक से अधिक छूटे हुए बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा । साथ ही सत्र स्थल पर लगाए गए टीकों को यू विन पोर्टल पर भी अपडेट किया जाएगा । उपजिलाधिकारी महोदय ने सभी संबंधित विभागों को समन्वय से कार्य करने एवं अभियान का प्रचार प्रसार करने हेतु निर्देशित किया । एस डी एम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा सुपरवाइजर लगाकर सत्र स्थल का पर्यवेक्षण करवाया जाए । 
टी टी एफ बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ वैभव राठौर के साथ आई ओ धनेश्वर गिरी , बीपीएम पुनीत कुमार सक्सेना, बीसीपीएम प्रेमपाल गौतम , फतेहगंज पश्चिमी से डॉ मायक सागर , डब्लू एच ओ प्रतिनिधि आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ