यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

Bareilly news-मीरगंज-लखनऊ की टीम ने किया आरोग्य मेले का पर्यवेक्षण।

*लखनऊ की टीम ने किया आरोग्य मेले का पर्यवेक्षण*

मीरगंज - राज्य स्तर से प्रमुख सचिव द्वारा बरेली मंडल की समस्त स्वास्थ्य इकाइयों के स्थलीय निरीक्षण के लिए लखनऊ से टीम भेजी गई है । लखनऊ से डॉ चंदन एवं डॉ गौरव सक्सेना को बरेली के मीरगंज ब्लॉक की स्वास्थ्य इकाइयों के स्थलीय निरीक्षण हेतु भेजा गया था । टीम ने सी एच सी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर के साथ रविवार को मीरगंज की सभी पीएचसी आनंदपुर , हुरहुरी और जाम का निरीक्षण किया । सभी जगह सुचारू रूप से आयुष्मान आरोग्य मेला आयोजित किया जा रहा था । सभी गतिविधियां गाइडलाइन के अनुसार आयोजित की जा रही थी । सभी जगह ई डी एल के अनुसार अधिकतम ओषधियां उपलब्ध थी । निरीक्षण के समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ वैभव राठौर, डॉ रोहन दिवाकर , डॉ विपुल कुमार , डॉ सतेन्द्र सिंह , खेम सिंह रावत , विनय पाल सिंह , हेमलता , संदीप कटियार , प्रेमपाल गौतम , मोहित कुमार आदि स्टाफ उपस्थित रहा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ