यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

Bareilly news-मीरगंज सीएचसी पर प्रारंभ हुआ स्टेमी सेंटर , आम जनता को मिलेगी ई सी जी की सुविधा, चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर वैभव राठौर ने दी जानकारी।

.     संवाददाता,राजेश शर्मा

सी एच सी मीरगंज पर प्रारंभ हुआ स्टेमी सेंटर , आम जनता को मिलेगी ई सी जी की सुविधा
मीरगंज - स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज पर ई सी जी की सुविधा प्रारंभ हो गई है । चिकित्सा अधीक्षक डॉ वैभव राठौर ने बताया कि सी एच सी पर हृदय रोगियों के उपचार में अब ई सी जी की सुविधा भी बढ़ा दी गई है । पहले आम जनता को इसके लिए जिला अस्पताल या प्राइवेट अस्पतालों में अधिक पैसा खर्च करना पड़ता था । अब यह सुविधा सी एच सी पर निःशुल्क मिलेगी और जनता तो इधर उधर भागने की जरूरत नहीं पड़ेगी । डॉ वैभव राठौर द्वारा सर्वप्रथम सी एच सी पर बी पी एच यू लैब का शुभारंभ करवाया गया इसके पश्चात जन औषधि केंद्र, एनीमिया मैटरनल हेल्थ कॉर्नर एवं अन्य सुविधाओं को प्रारंभ करवाया गया । 
क्षेत्रीय नोडल अधिकारी डॉक्टर अमित कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा मरीजों को दिन प्रतिदिन बेहतर सुविधाएं प्रदान करने हेतु प्रयास किए जा रहे है । ई सी जी मशीन के प्रारंभ होने के इस अवसर पर डॉ रोहन दिवाकर, डॉ अनीता रानी, डॉ सुरेंद्र कुमार पाल, डॉ वंशिका गंगवार, विनय पाल सिंह , संदीप कटियार, हेमलता, पुनीत सक्सेना , प्रेमपाल गौतम, धनेश्वर गिरी , साक्षी सिंह आदि स्टाफ उपस्थित रहा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ