*सी एच सी पर प्रारंभ हुआ मैटरनल एनीमिया प्रबंधन कॉर्नर*
आज शुक्रवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज पर रक्तापल्ता वाली गर्भवती महिलाओं के प्रबंधन के लिए एनीमिया प्रबंधन कॉर्नर का शुभारंभ किया गया । कॉर्नर में 7 ग्राम से कम हीमोग्लोबिन वाली गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोज लगाने की व्यवस्था की गई है । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ वैभव राठौर ने बताया कि चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में स्टाफ नर्स द्वारा आयरन सुक्रोज के इंजेक्शन लगाए जाएंगे जिससे कि मातृ मृत्यु दर को कम किया जा सकेगा । इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को आयरन की गोलियां भी दी जाती है उससे भी एनीमिया प्रबंधन में सहयोग मिलेगा । कॉर्नर के प्रबंधन में स्टाफ नर्स मीनू जैकब , साक्षी सिंह आदि स्टाफ उपस्थित रहा ।
0 टिप्पणियाँ