शासन से आरोग्य मेले में दी जाने वाली सुविधाओं की हकीकत जानने के लिए जनपद स्तर से अधिकारियों द्वारा आरोग्य मेले का पर्यवेक्षण हेतु निर्देशित किया गया है । आज रविवार को उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अमित कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हुरहुरी पर आयोजित आरोग्य मेले का निरीक्षण किया । चिकित्सा अधिकारी डॉ विपुल कुमार अपने स्टाफ के साथ उपस्थित मिले । मेला सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा था । डिप्टी सीएमओ ने डॉ विपुल कुमार को मेले में आने वाले मरीजों को समुचित उपचार देने के लिए निर्देशित किया एवं पीएचसी पर साफ सफाई के भी निर्देश दिए । निरीक्षण के समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ वैभव राठौर, संदीप कटियार, फुरकान अली , रचना रानी , विचित्र मौर्य आदि स्टाफ उपस्थित रहा ।
0 टिप्पणियाँ