शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बरेली ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज का औचक निरीक्षण किया । चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर वैभव राठौर ने बताया कि दोपहर लगभग 01:30 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज पर पहुंचे । सीएमओ ने सर्वप्रथम उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया जिसमें समस्त स्टाफ उपस्थित मिला । सी एम ओ ने चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर वैभव राठौर के साथ जननी सुरक्षा योजना वार्ड , ऑपरेशन थिएटर , लेबर रूम , कोल्ड चेन , पी एन सी वार्ड , औषधि भंडार कक्ष , बी पी एच यू लैब आदि का निरीक्षण किया । सीएमओ को सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित मिली जिस पर उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक के कार्यों की प्रशंसा की । निरीक्षण के समय डॉ अनीता रानी , डॉ मेहुल कुमार , विनय पाल सिंह , हेमलता , संदीप कटियार , पुनीत सक्सेना, प्रेमपाल , धनेश्वर गिरी , आदि स्टाफ उपस्थित रहा ।
0 टिप्पणियाँ