मीरगंज: धामपुर बाय ऑर्गेनिक लिमिटेड में कर्मचारियों एवं उनके परिवारों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया छठ पर्व।
धामपुर बाय ऑर्गेनिक लिमिटेड के फैक्ट्री परिसर स्थित मंदिर स्थल पर छठ पर्व बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों एवं उनके परिवारों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा से सूर्य भगवान की पूजा-अर्चना की और सामूहिक रूप से पर्व का आयोजन किया।
छठ व्रत करने वाली महिलाओं ने धामपुर बाय ऑर्गेनिक लिमिटेड की उन्नति और समृद्धि के लिए छठी मैया से मंगल कामनाएं कीं।
कार्यक्रम में इकाई प्रमुख श्री सरबजीत सैनी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सभी कर्मचारियों एवं व्रतधारिणी महिलाओं को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके पारंपरिक उत्साह की सराहना की।
इस शुभ अवसर पर व्रत करने वाली महिलाओं में प्रमुख रूप से —
रागनी सिंह, स्मिता सैनी, रीना यादव,सीमा राय, शीला देवी, सुमन देवी, अनीता देवी, कविता देवी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में अरविंद गंगवार,संजय कुमार सिंह, अरविंद सिंह,उपेंद्र राय, विनोद शर्मा, हरेंद्र तिवारी सहित सभी कर्मचारियों ने भाग लिया और मिलजुलकर पर्व को सफल बनाया।
0 टिप्पणियाँ