यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

बरेली:थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव खिरका जगतपुर में अज्ञात चोरों ने दो घरों में नकब लगाकर चोरी करने का प्रयास किया, पुलिस जांच में जुटी।

फतेहगंज पश्चिमी _ थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव खिरका जगतपुर में अज्ञात चोरों ने दो घरों में नकब लगाकर चोरी करने का प्रयास किया। परिजनों के जागने पर चोर भाग गए।परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया है।
जानकारी के अनुसार कल आधी रात के बाद अज्ञात चोरों ने गांव खिरका जगतपुर निवासी भूपराम गंगवार के घर और कृपेंद्र गंगवार की बैठक में नकब लगाकर चोरी करने का प्रयास किया। चोरों ने सबसे पहले कृपेंद्र गंगवार के बैठक को निशाना बनाया। लेकिन उसमें उनको कुछ हाथ नहीं आया। तब उन्होंने  भूपराम के घर को निशाना बनाया। प्राथमिक विद्यालय की ओर की दीवार में नकब लगा दिया। अंदर घर में घुसकर समान तलाशने पर समान गिरने की आवाज पर परिजन उठ गए।भनक लगने पर चोर भाग गए। दोनो घरों से चोर कुछ नहीं ले जा पाए। सुबह को सूचना पर हलका दरोगा ने घटना का मौका मुआयना किया। थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया घटना की जांच कराई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ