यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

बरेली: फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने अवैध देशी बंदूक व कारतूस सहित युवक को किया गिरफ्तार।

 रिपोर्टर,डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह

अवैध देशी बंदूक व कारतूस संग युवक गिरफ्तार

फतेहगंज पश्चिमी।बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रहपुरा अंडरपास के पास खाली पड़े मैदान से एक युवक को अवैध देशी बंदूक व कारतूस के साथ गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के गांव भोलापुर निवासी जोगेन्द्र के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया वह मंगलवार रात के समय राहगीर के साथ लूट पाट की घटना करने के फिराक में था।लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा।उसके पास से 315 बोर की एक अवैध देशी बंदूक दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए है।थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया आरोपी को मुखबिर की सूचना पर दबोच कर बुधवार को जेल भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ