यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

शाही:धान की फसल में पानी लगा रही महिला को सांप ने काटा। घर में मचा कोहराम।

धान की फसल में पानी लगा रही महिला को सांप ने काटा। घर में मचा कोहराम।    

शाही _ धान की फसल में पानी लगाते समय महिला को जहरीले सांप ने काट लिया, हालत बिगड़ने पर उसके परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार थाना शाही क्षेत्र के गांव सब्जीपुर खाता निवासी 53 वर्षीय महिला रामप्यारी अपने पति श्यामा चरण के साथ धान की फसल में पानी लगाने के लिए गई थी, इस दौरान रामप्यारी को जहरीले सांप ने काट लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसका चेकअप कर उसे मृत घोषित कर दिया। जब महिला की मौत की खबर उसके परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ