यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

बरेली:डी टी ओ ने किया मीरगंज सी एच सी का निरीक्षण , टी बी मरीजों को दिया पोषाहार।

*डी टी ओ ने किया सी एच सी का निरीक्षण , टी बी मरीजों को दिया पोषाहार*  
मीरगंज - सोमवार को जिला क्षय रोग अधिकारी बरेली ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज का निरीक्षण किया । निरीक्षण में क्षय रोग विभाग से संबंधित सभी स्टाफ को बुलाकर समस्त रिकॉर्ड रजिस्टर का अवलोकन किया । सभी रिकॉर्ड रजिस्टर संतोषजनक पाए गए । डी टी ओ डॉ इंतजार हुसैन ने सी एच सी पर डॉ रोहन दिवाकर के साथ क्षय रोगियों को पोषाहार भी वितरित किया । निरीक्षण के समय जिला क्षय रोग अधिकारी बरेली डॉ इंतजार हुसैन के साथ निखिल बंसल एवं सी एच सी से डॉ रोहन दिवाकर , बी पी एम पुनीत सक्सेना, फार्मासिस्ट विनय पाल भदौरिया, हेमलता , अरुण कुमार , एस टी एस आतिफ मसूद , एल टी श्याम सिंह , रामौतार के साथ अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ