यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

मीरगंज:पृथ्वी दिवस पर चिकित्सा अधीक्षक ने ब्लॉक प्रमुख के साथ सी एच सी पर किया वृक्षारोपण।

*पृथ्वी दिवस पर चिकित्सा अधीक्षक ने ब्लॉक प्रमुख के साथ सी एच सी पर किया वृक्षारोपण*

22 अप्रैल को होने वाले पृथ्वी दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विनय कुमार पाल ने सी एच सी पर वृक्षारोपण किया । आज के इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक ने मीरगंज ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख श्री गोपाल कृष्ण गंगवार को आमंत्रित कर उनके साथ सीएचसी परिसर में वृक्षारोपण किया । चिकित्सा अधीक्षक डॉ विनय कुमार पाल ने बताया कि हरियाली को बचाना हमारा धर्म है अन्यथा धरती का भविष्य अंधकारमय है । प्रदूषण से मुक्त आसमान एवं साफ हवा में सांस लेने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है । ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार ने चिकित्सा अधीक्षक के इस कार्य की सराहना की । वृक्षारोपण के समय डॉ सुरेंद्र कुमार पाल, विनय पाल सिंह , अजय कुमार एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ