यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

मीरगंज:टी डी टीकाकरण अभियान की टी टी एफ बैठक हुई संपन्न।

*टी डी टीकाकरण अभियान की टी टी एफ बैठक संपन्न*


24 अप्रैल से प्रारंभ होने वाले टीडी टीकाकरण अभियान के सफल संचालन हेतु तहसील मीरगंज में उप जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में तहसील स्तरीय टीटीएफ बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विनय कुमार पाल ने बताया कि टीडी टीकाकरण अभियान 24 अप्रैल से 10 में तक चलेगा ।  जिसके अंतर्गत 10 वर्ष व 15 वर्ष के बच्चों को टीडी के टीके से आच्छादित किया जाएगा । बैठक में उप जिलाधिकारी महोदया द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया की समस्त विद्यालयों में टीकाकरण अभियान को लेकर समुचित व्यवस्था की जाए एवं विद्यार्थियों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए ।  बैठक में ब्लॉक संसाधन केंद्र से राजेश कुमार मिश्रा , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहगंज पश्चिमी से डॉक्टर मयंक कुमार सागर , हैलेंद्र सागर , सी एच सी मीरगंज से बी पी एम पुनीत सक्सेना , बी सी पी एम प्रेमपाल, आई ओ धनेश्वर गिरी , डब्ल्यू एच ओ से सत्यपाल एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ