1 अप्रैल से प्रारंभ हुए संचारी रोग नियंत्रण अभियान का साम्राज्य स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विनय कुमार पाल एवं ब्लॉक मीरगंज के ए डी ओ पंचायत वीरपाल सिंह ने गुरुवार को ग्राम सिधौली एवं सैजना में संचारी अभियान का पर्यवेक्षण किया । पर्यवेक्षण में संबंधित ग्राम के सी एच ओ, एएनएम एवं आशाएं उपस्थित मिली । दोनों ग्राम में साफ सफाई व्यवस्था अच्छी पाई गई एवं सफाई कर्मचारी उपस्थित मिले । चिकित्सा अधीक्षक द्वारा खंड विकास कार्यालय को लार्वासाइड की दवा उपलब्ध करा दी गई है ए डी ओ पंचायत द्वारा ग्राम प्रधान के सहयोग से संवेदनशील ग्रामों में छिड़काव करवा दिया जाएगा । चिकित्सा अधीक्षक में ग्राम में अपने स्टाफ के साथ रैली निकाल कर अभियान का प्रचार प्रसार किया एवं ग्राम वासियों से अपील की है कि मच्छरदानी लगाकर सोएं एवं पूरी आस्तीन के कपड़े पहने । ए डी ओ पंचायत वीरपाल सिंह ने ग्राम वासियों से कहा कि यदि कोई भी सफाई कर्मचारी लापरवाही करता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज से बीसीपीएम प्रेमपाल गौतम , दुर्गेश मिश्रा मोहित कुमार अजय कुमार आदि उपस्थित रहे ।
0 टिप्पणियाँ