यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

मीरगंज:संचारी अभियान की टी टी एफ बैठक संपन्न,एक अप्रैल से अभियान होगा प्रारंभ।

*संचारी अभियान की टी टी एफ बैठक संपन्न , एक अप्रैल से अभियान होगा प्रारंभ* 

मीरगंज - 1 अप्रैल से प्रारंभ हो रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर तहसील मीरगंज में उप जिलाधिकारी महोदय तृप्ति गुप्ता की अध्यक्षता में तहसील स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया । एसडीएम ने गाइडलाइन के अनुसार समस्त विभागों को अभियान से पूर्व माइक्रोप्लान बनाने एवं अभियान के तहत गतिविधियां आयोजित करने हेतु निर्देशित किया । सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मीरगंज के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विनय कुमार पाल ने बताया कि संचारी अभियान के अंतर्गत आम जन अपने आस पास पानी का भराव ना होने दे  , मच्छरदानी का प्रयोग करें , पूरी आस्तीन के कपड़े पहने , छत पर पुराना कबाड़ा ना रखें । 
अभियान के अंतर्गत 10 अप्रैल से 30 अप्रैल से दस्तक अभियान चलेगा । बी सी पी एम प्रेमपाल गौतम ने जानकारी दी कि दस्तक के अंतर्गत आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्री द्वारा बुखार, टी बी, कुष्ठ , क्षय रोग के संदिग्ध व्यक्तियों की सूची बनाकर ई कवच पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा । टी टी एफ बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज से बी पी एम पुनीत सक्सेना , एस टी एस आतिफ मसूद , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहगंज से डॉ मयंक सागर , लीलाधर, एन पी एस पी से वीरपाल , खंड शिक्षा अधिकारी मीरगंज , खंड शिक्षा अधिकारी फतेहगंज से प्रतिनिधि, पशुपालन विभाग प्रतिनिधि के साथ आदि उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ