*मीरगंज*: धामपुर बायो ऑर्गेनिक लिमिटेड, यूनिट मीरगंज में 4 मार्च से 10 मार्च तक आयोजित राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का समापन बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर इकाई प्रमुख श्री सरबजीत सैनी द्वारा कर्मचारियों को जागरूक करने के उद्देश्य से सुरक्षा उपकरण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिससे सभी कर्मचारियों को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुईं।
सप्ताहभर चले इस कार्यक्रम के अंतर्गत फैक्ट्री के कर्मचारी एवं अधिकारियों द्वारा सेफ्टी स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से सभी कर्मचारियों को सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर सेफ्टी कमेटी के प्रमुख श्री महेंद्र अग्रवाल (महाप्रबंधक तकनीकी ) , वरिष्ठ प्रबंधक सुरक्षा श्री शेषनाथ यादव, वरिष्ठ प्रबंधक पर्यावरण श्री आशुतोष कुमार एवं वरिष्ठ प्रबंधक मानव संसाधन श्री नवीन कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए ,इस वर्ष की सुरक्षा थीम *"सुरक्षा और स्वास्थ्य - विकसित भारत के लिए अत्यावश्यक "* के तहत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा शपथ दिलाई गयी । इसके साथ ही अग्नि विभाग प्रमुख श्री राजवीर सिंह ने अपने बहुमूल्य समय को निकलते हुए अग्नि शमन उपकरणों के कार्यविधि के बारे में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अवगत कराया।
इकाई प्रमुख श्री सरबजीत सैनी ने सभी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सुरक्षा थीम के अनुसार कार्यस्थल पर सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षा उपकरणों के सही उपयोग की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सुरक्षा केवल सतर्कता और बचाव से ही संभव है और प्रत्येक कर्मचारी का कर्तव्य है कि वह अपने सहयोगियों को भी सुरक्षा के प्रति जागरूक करे तथा बिना किसी हिचक के सुरक्षा उपकरणों का सही तरीके से उपयोग करे।
इस दौरान इकाई प्रमुख महोदय ने पर्यावरण सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि यदि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, तो हम भी सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपील की कि वे अपने कार्यों में पर्यावरण सुरक्षा को प्राथमिकता दें, क्योंकि यही हमारे परिवार, संस्थान, समाज और देश की सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
कार्यक्रम में महाप्रबंधक मानव संसाधन एवं प्रशासन श्री अरविंद गंगवार, महाप्रबंधक उत्पादन श्री सुमोद सिंह, महाप्रबंधक लेखा श्री जय गोपाल चावला, वरिष्ठ प्रबंधक श्री संजय कुमार सिंह, श्री अनिल गुप्ता, श्री लोकेश दीक्षित , अरविन्द सिंह , ललितकुमार शर्मा , प्रदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ