यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

बरेली:थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्त कोे 20 ग्राम 120 मिली ग्राम अवैध स्मैक सहित किया गिरफ्तार

थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 20 ग्राम 120 मिली ग्राम अवैध स्मैक बरामद ।मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक फतेहगंज पश्चिमी, बरेली मय थाना पुलिस टीम द्वारा दिनांक 20.03.2025 को मुखबिर की सूचना पर दबिश के दौरान लोधी मोटर्स के सामने हाईवे पर झाडी के नजदीक से अभियुक्त अजय सिह पुत्र ओवेन्द्र सिह उम्र 21 वर्ष निवासी मौ० भिटौरा कस्बा व थाना फतेहंगज पश्चिमी जनपद बरेली से 20 ग्राम 120 मिली ग्राम अवैध स्मैक ( जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 02 लाख 41 हजार 440 रुपये है) के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके संबंध में थाना फतेहगंज पश्चिमी पर मु0अ0सं0 105/2025 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-अजय सिंह पुत्र ओवेन्द्र सिंह निवासी मौ० भिटौरा कस्बा व थाना फतेहंगज पश्चिमी, बरेली।
बरामदगीः- अभियुक्तगण के कब्जे से 20 ग्राम 120 मिली ग्राम अवैध स्मैक (अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत-02 लाख 41 हजार 440 रुपये)
पूछताछः-अभियुक्त से पूछताछ में यह जानकारी हुई कि अभियुक्त यह स्मैक उस्मान व रफीक मलिक पुत्रगण शाबिर निवासी मौ० सराय कस्बा व थाना फतेहगंज पश्चिमी जनपद बरेली से कुछ दिन पहले ही खरीदकर लाया था तथा फुटकर में ग्राहको को बेचकर और अपने परिवार का पालन पोषण करता है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

1. प्रभारी निरीक्षक श्री प्रदीप कुमार चतुर्वेदी थाना फतेहगंज पश्चिमी जिला बरेली ।

2.उ0नि0 श्री उ०नि० बलवीर सिहं थाना फतेहगंज पश्चिमी जिला बरेली ।

3. का0 3050 अक्षय कुमार थाना फतेहगंज पश्चिमी जिला बरेली ।

4. का0 1238 मो0 इरशाद थाना फतेहगंज पश्चिमी जिला बरेली

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ