यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

बरेली:SSPद्वारा थाना सिरौली का वार्षिक निरीक्षण कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को किया गया पुरस्कृत।



श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली महोदय द्वारा थाना सिरौली का वार्षिक निरीक्षण कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को किया गया पुरस्कृत।

आज दिनांक 05.02.2024 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली श्री अनुराग आर्य द्वारा थाना सिरौली का वार्षिक निरीक्षण किया गया। वार्षिक निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, मेस, कम्प्यूटर कक्ष, थाना परिसर, कर्मचारी बैरक आदि का भौतिक रूप से भ्रमण कर जायजा लिया गया। साथ ही थाना कार्यालय में प्रचलित अभिलेखों को चैक किया गया। थाने के अभिलेखो का रख रखाव सही ठीक ठाक पाया गया और अभिलेखो को अद्यावधिक करने हेतु निर्देश दिये गये। महोदय द्वारा थाने की साफ सफाई सही पाये जाने पर पुलिस कर्मियो की प्रसंशा की गयी। महोदय द्वारा अपराध, जनसुनवाई व शासन की प्राथमिकताओं की समीक्षा की गयी।
 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली महोदय द्वारा समन, गिरफ्तारी वारंट, वसूली वारंट को उपनिरीक्षकवार आवंटित कर मानीटरिंग करने हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली महोदय द्वारा शीतकालीन के दृष्टिगत थाना चौकीदारों को कम्बल वितरित किये गये।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली महोदय द्वारा प्रचलित विवेचनाओं को निस्तारण कराने हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया।
तत्पश्चात थाना सिरौली क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, मीडिया बन्धुओं, व्यापार मण्डल, किसानों व सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ गोष्ठी की गई। गोष्ठी में मौजूद थाना क्षेत्र के व्यक्तियों से पुलिस की कार्यशैली को लेकर फीडबैक लिया गया, जिसमें सम्भ्रान्त व्यक्तियो द्वारा थाने की कार्य प्रणाली सकारात्मक बाते बताई गयी। थाना प्रभारी सिरौली को शिकायतकर्ताओं के साथ सभ्य व्यवहार करते हुए समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। वार्ता के क्रम में जनता के व्यक्तियो द्वारा थाना क्षेत्र में कुछ पाइंटो पर एक्सीडेन्ट की संख्या ज्यादा होने की समस्या बतायी गयी, जिसके सम्बन्ध में थाना प्रभारी सिरौली को उक्त पाइंटो पर रोड साईन लगवानें हेतु निर्देशित किया गया है।
निरीक्षण के दौरान श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना सिरौली पर नियुक्त निम्न पुलिसकर्मियों को उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली के लिये पुरस्कृत किया गया-
1.उ०नि० राजकुमार को जनसुनवाई के दौरान मौजूद आमजन लोगों द्वारा दिये गये फीडवैक, उनके अच्छे व्यवहार/उत्कृष्ट कार्यशैली के चलते पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की गयी है।
2. का० निशान्त चौधरी को वर्दी का टर्न आउट अच्छा होने व अनुशासित होने पर पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की गयी है।
3.हे०का० वेदराम, हे०का० सुधीर, का० सतेन्द्र को जनसुनवाई के दौरान मौजूद आमजन लोगों द्वारा दिये गये फीडवैक, उनके अच्छे व्यवहार/उत्कृष्ट कार्यशैली के चलते पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की गयी है।
इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा थाने पर नियुक्त उ०नि० रविन्द्र कुमार को उपनिरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नति व हे०का० सतेन्द्र सिंह को मुख्य आरक्षी से उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर स्टार/प्रतीक चिन्ह लगाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ