बरेली-मीरगंज
आज गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज पर उत्तर प्रदेश राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश के क्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का एचआईवी एड्स से संबंधित उन्मुखीकरण का आयोजन किया गया । चिकित्सा अधीक्षक डॉ विनय कुमार पाल ने बताया कि इस प्रकार का उन्मुखीकरण 3 बैच में आयोजित किया जाएगा जिसमें आज आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को जनपद से नामित प्रशिक्षकों द्वारा उन्मुखीकरण किया गया । शुक्रवार 21 फरवरी को एएनएम , सी एच ओ एवं आशा संगिनी का शनिवार 22 फरवरी को शिक्षकों का अभिमुखीकरण किया जाएगा । दिशा क्लस्टर प्रोग्राम मैनेजर हिना अयाज़ ने एचआईवी से बचाव के तरीके बताएं । जनपद से नीरज शर्मा , जीशान एवं श्याम सुंदर काउंसलर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया । उन्मुखीकरण कार्यशाला में ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक पुनीत सक्सेना एवं प्रेमपाल गौतम द्वारा पूर्ण सहयोग किया गया ।
0 टिप्पणियाँ