यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

बरेली-मीरगंज: बालिका दिवस पर रैली के साथ हुआ गोष्ठी का आयोजन।

*बालिका दिवस पर रैली के साथ हुआ गोष्ठी का आयोजन*

मीरगंज - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज पर राष्ट्रीय बालिका दिवस पर के अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ विनय कुमार पाल ने गोष्ठी का आयोजन किया । गोष्ठी में बालक , बालिकाएं , आशाएं , आंगनबाड़ी एवं एएनएम उपस्थित रहीं । चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विनय कुमार पाल ने घटते हुए लिंगानुपात पर चर्चा की इसके साथ ही लिंग चयन प्रतिषेध अधिनियम 1994 के बारे में भी जानकारी दी । बालिका दिवस पर आयोजित गोष्ठी के उपरांत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज से रैली का भी आयोजन किया गया जिसमें चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विनय कुमार पाल के साथ बीपीएम पुनीत सक्सेना ,  बीसीपीएम श्री प्रेमपाल गौतम , अर्श काउंसलर अवधेश कुमार शर्मा , एएनएम राजबाला एवं हिमाचल देवी उपस्थिति रहीं । डॉ विनय कुमार पाल ने जानकारी दी कि आज राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय लोक हेल्थ कार्यक्रम के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया जिसमें डॉक्टर वैभव मिश्रा दंत चिकित्सा एवं जावेद हुसैन डेंटल हाइजीन विद्यार्थियों की ओरल स्क्रीनिंग की । 31 जनवरी को ब्रह्मा देवी बालिका इंटर कॉलेज मीरगंज में पुनः ओरल हेल्थ शिविर का आयोजन किया जाएगा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ